Showing posts with label ब्रैड का हलवा. Show all posts
Showing posts with label ब्रैड का हलवा. Show all posts

Bread ka Halwa

ब्रैड का हलवा बहुत ही जल्दी बनने वाली रेसिपी है. बरसात के मौसम में जब कुछ झटपट गरमागरम स्वीट डिश खाने का मन हो तो ये हलवा एकदम उपयुक्त है. 10-15 मिनट में बनने वाली ये रेसिपी अचानक आये मेहमानों के सामने भी आराम से पेश की जा सकती है.

आवश्यक सामग्री:

ब्रेड स्लाइस – (आटा/मैदा/मल्टीग्रेन ब्रैड कोई भी इस्तेमाल कर सकते है)
घी - 3-4 टेबल स्पून
चीनी - 100 ग्राम या आधा कप
दूध - 600 ग्राम या 3 कप
काजू - 10-12 बारीक़ कटे हुए
बादाम - 4-5 बारीक़ कटे हुए
इलाइची - 3-4 छिलकर कुटी हुई

बनाने का तरीका:

ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, कढाई में एक टेबल स्पून घी डालकर गर्म करें फिर उसमें ब्रैड के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक भून लें.
अब इसमें दूध और चीनी डालकर कडछी से लगातार चलाते रहें.
थोडा मिक्स होने पर दो चम्मच घी और डाल दें और चिकना होने तक पकाएं.
अब इसमें कुटी इलाइची मिला दें. हलवा तैयार है.
ऊपर से थोडा सा घी डालकर बारीक़ कटे हुए काजू बादाम से सजाकर सर्व करें.

Bread Ka Halwa


ब्रैड का हलवा:

आवश्यक सामग्री
  • ब्रेड स्लाइस – (आटा/मैदा/मल्टीग्रेन ब्रैड कोई भी इस्तेमाल कर सकते है)
  • घी - 3-4 टेबल स्पून
  • चीनी - 100 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 600 ग्राम या 3 कप
  • काजू - 10-12 बारीक़ कटे हुए
  • बादाम - 4-5 बारीक़ कटे हुए
  • इलाइची - 3-4 छिलकर कुटी हुई
तरीका:
ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, कढाई में एक टेबल स्पून घी डालकर गर्म करें फिर उसमें ब्रैड के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक भून लें. अब इसमें दूध और चीनी डालकर कडछी से लगातार चलाते रहें. थोडा मिक्स होने पर दो चम्मच घी और डाल दें और चिकना होने तक पकाएं. अब इसमें कुटी इलाइची मिला दें. हलवा तैयार है.ऊपर से थोडा सा घी डालकर बारीक़ कटे हुए काजू बादाम से सजाकर सर्व करें.