Showing posts with label नारियल के लड्डू. Show all posts
Showing posts with label नारियल के लड्डू. Show all posts

Coconut Laddoo


नारियल के लड्डू:

आवश्यक सामग्री
• नारियल का चुरा/बुरादा - 250 ग्राम (ये बाजार में तैयार मिलता है)
• मावा - 250 ग्राम
• पीसी हुई चीनी - 300 ग्राम
• छोटी इलाइची - 8-10 (छील कर पीसी हुई)

तरीका

 करीब 50 ग्राम नारियल का चूरा अलग रखें.
मावे को कढ़ाई में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें.
जब मावा पूरी तरह ठंडा हो जाय तब पीसी चीनी, नारियल का चूरा और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोलाकार लड्डू बना लें, अब इन लड्डूओं को बचे हुए नारियल के चूरे में लपेट लें. नारियल के लड्डू तैयार हैं.